कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी

0

Preparing to file money laundering case against Congress MLA Anoop Singh

कांग्रेस के विधायक अनूप सिंह व प्रदीप यादव पर मनी लांड्रिंग का केस दर्ज करने की तैयारी है। पिछले दिनों आयकर विभाग ने इन दोनों विधायकों, खनन कंपनी शाह ब्रदर्स व सरकारी ठेकेदारों से जुड़े 50 से अधिक ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी, जिसमें यह खुलासा हुआ था कि आरोपितों ने 100 करोड़ से अधिक की बेनामी लेन-देन की व संपत्ति अर्जित की।

इसके बाद से ही यह संभावना बनी कि पूरे मामले की मनी लांड्रिंग के तहत अनुसंधान होगी। आयकर विभाग ने भारी मात्रा में लेन-देन, बैंकिंग से संबंधित कागजात व संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद किए थे। आयकर छापे में बरामद दस्तावेजों की ईडी ने भी जांच शुरू कर दी है और यह संकेत मिले हैं कि बहुत जल्द इस पूरे प्रकरण में ईडी मनी लांड्रिंग के तहत केस दर्ज करने जा रही है।

अनूप सिंह को दोबारा पूछताछ के लिए समन कर सकती है आयकर विभाग

बेरमो से कांग्रेस के विधायक कुमार जयमंगल उर्फ अनूप सिंह को आयकर विभाग ने पूछताछ के लिए 21 नवंबर को आयकर के रांची स्थित कार्यालय में बुलाया था, लेकिन वे पूछताछ में शामिल नहीं हो सके थे। उन्होंने अपने चार्टर्ड अकाउंटेंट के माध्यम से आयकर विभाग में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी।

बताया जा रहा है कि आयकर विभाग को अनूप सिंह के ठिकाने से उनकी चल-अचल संपत्ति व बैंकिंग लेन-देन से संबंधित कई महत्वपूर्ण दस्तावेज मिले थे। इन्हीं दस्तावेजों पर उनका पक्ष जानने के लिए आयकर विभाग ने उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया था। अब यह सूचना मिल रही है कि आयकर विभाग उन्हें एक बार फिर पूछताछ के लिए समन करने जा रही है।

Preparing to file money laundering case against Congress MLA Anoop Singh

इसे भी पढ़े : सूचना भवन में ली गयी संविधान के प्रति निष्ठा और कर्तव्य परायणता की शपथ

YOUTUBE

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here