रांची में खरगे: ख़ुफ़िया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताई,तो सरकार ने अलर्ट क्यों नहीं किया?PM मोदी ने अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था

0
kharge

झारखण्ड: संविधान बचाओ रैली में आज रांची की सड़कों पर झारखण्ड युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ कांग्रेस समर्थकों का जनसैलाब उमड़ा. झारखण्ड युवा कांग्रेस ने कहा “जब संविधान की गरिमा पर हमला हो, तो चुप रहना गुनाह होता है। आज रांची ने वो चुप्पी तोड़ दी है!लोग खुद चलकर आए, आवाज़ बनकर आए, क्योंकि अब देश को बचाने की लड़ाई हर नागरिक की है।ये हुंकार है उन लोगों की जो अब डरने वाले नहीं हैं।अब जनता बोलेगी — और सत्ता सुनेगी।” पुरानी विधानसभा के सामने वाले मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे कहते हैं”झारखंड में गठबंधन सरकार बनने के बाद पहली बार यहां आया हूं।मैं सभी झारखंडवासियों का तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूं। हम सबने आपकी वजह से बहुमत हासिल किया और आज झारखंड में एक मजबूत सरकार चल रही है।हम सभी जनता से किए वादे निभा रहे हैं। हमारे सरकार के मंत्री, विधायक सभी मिलकर जनता के लिए अच्छे से काम कर रहे हैं। इसके लिए मैं इन सब को भी धन्यवाद देता हूं।22 अप्रैल को देश में एक बहुत बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें 26 बेगुनाह लोग मारे गए।इस मामले में सरकार ने माना कि ये Intelligence failure है और इसे सुधारने की जरूरत है।जब सरकार को Intelligence में कमी की जानकारी थी, तो पहले ही अच्छी व्यवस्था क्यों नहीं की गई?” खरगे ने कहा”देश की ख़ुफ़िया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताई थी।इस सूचना के बाद ही PM मोदी ने भी अपना कश्मीर दौरा रद्द कर दिया था।ऐसे में मेरा सवाल है जब ख़ुफ़िया एजेंसियों ने आतंकी हमले की आशंका जताई थी, तो सरकार ने इस बारे में सभी को अलर्ट क्यों नहीं किया?”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here