रांची : कांग्रेस की ‘संविधान बचाओ रैली’ पर तीखा प्रहार करते हुए प्रेसवार्ता में झारखण्ड के पूर्व सीएम रघुवर दास ने कहा, “कांग्रेस को संविधान पर बोलने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। आज़ाद भारत में 50-60 वर्षों के शासन के दौरान कांग्रेस ने संविधान को ताक पर रख दिया।अब वही कांग्रेस संविधान के नाम पर राजनीतिक रोटियां सेक रही है।राज्य में दो अलग-अलग सोच वाले हावी हो रहे हैं. यहाँ की आदिवासी संस्कृति पर बड़ा हमला हो रहा है.राज्य को दो टोपी वाला चला रहा है जो विदेशी धर्म को मानता है. धनबाद से चार की गिरफ्तारी हुई है जिससे पता चलता है की किस तरह झारखण्ड में आ’तंकवाद के पौध उगाए जा रहे. झारखण्ड की संसकृति बचाने के लिए वीरों ने कुर्बानियां दी और एक आदिवासी सीएम के होते हुए भी राज्य में आदिवासियों की संख्या लगातार कम हो रही है.अपने सभी पदों से कांग्रेस ने आदिवासी नेताओं को हटाया और आज एक मंत्री हैं जो विदेशी धर्म मानती. लोग फर्जी पहचान पत्र बनाकर योजनाओं का लाभ उठा रहे.राज्य सरकार बढ़ावा दे रही. यहाँ की सरकार में आज भी कई विधायक , मंत्री बंगलादेशी बने हुए हैं.सीएम मामले पर गंभीरता दिखाएं नहीं भविष्य की पीढी उन्हें माफ़ नहीं करेगी.




