कर्नाटक विधानसभा चुनाव: कांग्रेस कि धमाकेदार जीत पर झारखण्ड सीएम बोले- ‘फूट डालो-राज करो’ राजनीति की उल्टी गिनती शुरू

0

कर्नाटक के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मार ली है। कांग्रेस ने भाजपा को हराकर 137 सीटों पर जीत हासिल कर लिया है। वहीँ भाजपा को 63 सीटों पर जीत मिली है। कर्नाटक की लोकल पार्टी जेडीएस ने 20 सीटें जीती जबकि अन्य को 4 सीटें मिली हैं। कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कनकपुरा सीट से JD(S) के बी. नागराजू को 1,22,392 मतों से हराया।जीत के बाद कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता रंग व अबीर लगाकर तथा ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं। झारखण्ड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ‘फूट डालो-राज करो’ राजनीति की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है।कर्नाटक विधानसभा चुनाव जीतने पर कर्नाटक की जनता और कांग्रेस पार्टी को हार्दिक बधाई, शुभकामनाएं एवं जोहार।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here