झारखण्ड हाईकोर्ट के नए भवन का उद्घाटन करेंगी राष्ट्रपति मुर्मू ,चीफ जस्टिस चंद्रचूड़ और केंद्रीय कानून मंत्री भी होंगे शामिल

0

झारखंड उच्च न्यायालय के नया भवन तैयार हो चुका है जिसका उद्घाटन 24 मई को होना है। इसका उद्घाटन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू करने वाली हैं। झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य भवन में चीफ जस्टिस सहित अन्य जजों के बैठने व कार्यालय बनाया गया है। इसमें 540 एडवोकेट चैंबरों के अलावा कोर्ट और न्यायाधीशों के लिए कमरे का निर्माण किया गया है। मालूम हो कि 24 मई को इसके उद्घाटन समारोह में चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया डीवाई चंद्रचूड़, राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन, केंद्रीय विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रिजिजू सीएम हेमंत सोरेन के साथ अन्य कई गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे।इससे पहल शुक्रवार को आगामी 24 मई को झारखण्ड हाईकोर्ट के नए भवन के उद्घाटन की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री Hemant Soren एवं चीफ जस्टिस झारखण्ड हाईकोर्ट संजय कुमार मिश्रा के बीच वर्चुअल बैठक हुई। बैठक में उद्घाटन से संबंधित तैयारियों को लेकर अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश दिए गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here