Viral Video : अपने भाई का लापता होने का आवेदन लेकर गए दलित शख्स का आवेदन लेने से हजारीबाग थाना प्रभारी ने इंकार कर दिया,दी गई माँ-बहन की गाली, अधिकारियों को निलंबित नहीं करने पर सीएम को बड़े आंदेलन की चेतावनी

0

हजारीबाग सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह और थाना कॉन्स्टेबल ने लापता भाई का आवेदन देने गया दलित युवक को पहले खूब गलियों से नवाजा और आवेदन लेने से इंकार कर दिया। इस घटना का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो रहा है। घटना का वीडियो ”Er Nagmani Rajak ” नामक ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया गया है। शख्स ने वीडियो शेयर कर लिखा ”हजारीबाग सदर थाना प्रभारी गणेश सिंह और थाना कॉन्स्टेबल ने लापता भाई का आवेदन देने गया दलित युवक को पहले खूब गलियों से नवाजा और आवेदन लेने से इंकार कर दिया है।
मा मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी दोनों अधिकारियों को निलंबित किया जाए।@JharkhandPolice@HazaribagPoliceजवाब दें?” एक दूसरे ट्वीट में शख्स ने कहा ”मुख्य्मंत्री मा @HemantSorenJMM जी, अधिकारी अपनी पद का दूरउपयोग कर गरीबों का दमन कर रहें हैं।24 घंटे आपकी फिर हमारी होगी।किस अन्नुचेद में पीड़िता को गाली देने का प्रावधान है?जवाब दें?”
वहीँ Sanjay Kumar Raviraj नामक ट्विटर यूजर ने भी वीडियो को शेयर करते हुए कहा ”ये हैं @HazaribagPoliceसदर थाना ओडी ड्युटी पर तैनात पुलिस तथा सिविल ड्रेस में थाना प्रभारी एक पीड़ित व्यक्ति को मदद करने के बजाय पीड़ित को गाली दे रहे और उल्टे फंसाने की धमकी भी @HemantSorenJMMजी अच्छी न्याय की व्यवस्था कि है आपने।” जिसपर एक बार फिर ने प्रतिक्रिया देते हुए कमेंट सेक्शन में लिखा ”मुख्य्मंत्री @HemantSorenJMM जी, हजारीबाग थाना प्रभारी गणेश सिंह के पास दलित व्यक्ति अपने भाई का लापता होने की आवेदन लेकर जाय और थाना में उल्टा मां बहन का गाली सुनना पड़े तो लानत है ऐसा बहुजन सरकार का।तत्काल दोनो अधिकारियों को निलंबित करें नही तो बड़ी आंदेलन होगी।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here