नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म थलाइवी को लेकर काफी चर्चा में है। तमिलनाडू की पूर्व सीएम जयललिता की जिंदगी पर आधारित इस फिल्म में कंगना के रोल को लेकर काफी बज बना हुआ है। कंगना का ये अलग अंदाज सभी को उत्साहित कर रहा है। कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर थलाइवी के सेट से कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में कंगना रनौत एकदम जयललिता जैसी ही दिखाई रही हैं। उनका मेक अप इस अंदाज में किया गया है कि वे एकदम पूर्व सीएम जैसी दिखाई दे रही हैं। तस्वीरों को शेयर करते हुए कंगना ने कहा कि फिल्म की शूटिंग का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है। उन्होंने लिखा, जया मां के आशीर्वाद से थलाइवी का एक और शेड्यूल पूरा हो गया है। कोरोना काल में काफी कुछ बदल गया है। लेकिन एक्शन और कट के बीच कुछ भी नहीं बदलता है। पूरी टीम का शुक्रिया। इससे पहले भी कंगना रनौत ने सेट से कई तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने बताया है कि उनका थलाइवी के डायरेक्टर ए. एल. विजय संग बेहतरीन बॉन्ड है और वे सेट पर उनकी मेहनत से खासा प्रभावित हैं। इसी फिल्म के जरिए सलमान खान की हीरोइन भाग्यश्री भी बॉलीवुड में अपनी वापसी करने जा रही हैं। पूरे 23 साल बाद भाग्यश्री, कंगना रनौत संग थलाइवी में काम करेंगी। उनकी भी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गई हैं। उन्होंने खुद बताया है कि फिल्म में वे एक अहम रोल निभाने जा रही हैं। ranjana pandey
https://twitter.com/KanganaTeam/status/1315086626717134851?s=19



