बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो असम के मुख्यमंत्री के साथ नजर आ रहीं हैं। जो की सोशल मिडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं.इधर मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने भी शनिवार को कंगना रनौत से मुलाकात की एक विडिओ क्लिप अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर कीया। कंगना रनौत ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है, ”असम के माननीय मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा जी से मिलकर बहुत खुशी हुई है। उन्होंने (हिमंत बिस्वा सरमा) हमारी टीम के लिए अपना समर्थन दिया है, क्योंकि हम बहुत जल्द असम के विभिन्न स्थानों में अपना आउटडोर शेड्यूल शुरू कर रहे हैं। उनका समर्थन और प्रोत्साहन मिलना, ऐसे सम्मान और विशेषाधिकार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद सर।’ हिमंत बिस्वा सरमा ने भी ट्विटर पर कंगना रनौत के साथ मुलाक़ात का एक विडिओ क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ”आज मेरे कार्यालय में एक्ट्रेस, लेखक और फिल्म निर्माता कंगना रनौत जी से मिलकर खुशी हुई। मुझे खुशी है कि, वह अपनी किसी फिल्म की शूटिंग असम में कर रही हैं। मैंने उन्हें धन्यवाद दिया और उनकी फिल्म के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।”



