मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन के कार्यक्रम आज से शुरू हो रहे हैं। जामनगर में सभी सितारे प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए पहुंच गई ,प्री-वेडिंग फंक्शन से पहले जामनगर में अंबानी परिवार ने ‘अन्न सेवा’ करके वहां के स्थानीय लोगों को खाना खिलाया था। उसके तुरंत बाद में सोशल मिडिया में एक वीडियो सामने आई थी जिसे कंगना रनौत ने बहुत तारीफ की थी ,लोगों को कंगना द्वारा की अनंत अंबानी की तारीफ तो बहुत पसंद लाई, लेकिन इस दौरान कंगना रनौत से एक ऐसी चूक हो गयी, जिसके कारन वो ट्रोल हो गई ,हाल ही में कुछ दिन पहले अनंत अंबानी का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्होंने अपनी बड़ी बहन ईशा अंबानी के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में बताया था। इस वीडियो में अपने ड्रीम प्रोजेक्ट ‘वंतारा’ के बारे में बात करते हुए उन्होंने ये भी कहा था कि उनके बड़े भाई आकाश उनके लिए ‘राम’ और भाभी श्लोका मेहता को माता ‘सीता’ जैसे हैं। इस वीडियो देखने के बाद कंजना ने (Twitter) पर शेयर करते हुआ लिखा था,”अनंत अंबानी अपने कल्चर और रूट से जुड़े हुए हैं और बहुत ही समझदार हैं। वह बॉलीवुड माफिया के ड्रगी गैंग के साथ घूमते भी नहीं हैं। मेरी तरफ से उन्हें ढेरों शुभकामनाएं”।कंगना रनोट ने अनंत अंबानी को लेकर जो लिखा वो लोगों को पसंद आया, लेकिन यूजर्स को जो चीज कतई पसंद नहीं आ रही है,एक यूजर ने अपना गुस्सा व्यक्त करते हुए लिखा, “हर जगह बॉलीवुड? आपको आपकी पुरानी क्लिप दिखाना चाहते हैं, लेकिन हम ऐसा नहीं करेंगे..इमरजेंसी का वेट कर रहे हैं”। सरे यूजर ने लिखा, “आपको कैसे पता कि वह बॉलीवुड के लोगों के साथ हैंग आउट नहीं करते हैं”। अन्य यूजर ने लिखा, “आपको बता दें कि रणबीर कपूर उनका सबसे अच्छा दोस्त है”। एक अन्य यूजर ने लिखा, “आप ये कह रही हैं कि वह आप जैसे लोगों के साथ नहीं घूमते हैं”।



