कंगना रनौत मुंबई के लिए रवाना हो चुकी हैं, मगर उससे पहले ही BMC ने बांद्रा वेस्ट के पाली हिल रोड पर स्थित कंगना रनौत के दफ्तर के कथित अवैध निर्माण को ध्वस्त करना शुरू कर दिया है। उनके दफ्तर को तोड़ने के लिए JCB के साथ BMC की टीम पहुंच चुकी है। कंगना ने कुछ तस्वीरें साझा कर दावा किया है कि उनके ऑफिस को तोड़ने ने लिए बुलडोजर लेकर BMC के लोग पहुंचे हैं। समाचार एजेंसी की कुछ तस्वीरों में दिख रहा है कि कंगना के दफ्तर को तोड़ा जा रहा है। वह बड़ी संख्या में BMC के कर्मचारी और पुलिस वाले दिख रहे हैं। बीएमसी ने जवाब देने के लिए कंगना को 24 घंटे का समय दिया था।
इस बीच कंगना रनौत ने बीएमसी की कार्रवाई के खिलाफ बॉम्बे हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अपने दफ्तर पर बीएमसी की कार्रवााई के खिलाफ कंगना के वकील ने हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है, जिस पर 12.30 बजे सुनवाई होनी थी ।



