171 दिनों बाद ब्लू और पिंक लाइन पर शुरू हुआ मेट्रो का परिचालन

0

Metroनई दिल्ली:      लंबे लॉकडाउन और कोरोनासंकट के बाद दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन और पिंक लाइन से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सेवा शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण के कारण पूरे 171 दिन बाद ब्लू लाइन (द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा/ वैशाली) और पिंक लाइन (मजलिस पार्क-शिव विहार) पर मेट्रो का परिचालन शुरू हो गया है। इन दोनों मेट्रो लाइन के शुरू होने से नोएडा और गाजियाबाद आने-जाने वाले यात्रियों को काफी राहत पहुंचेगी। बता दें कि, इससे पहले सोमवार को यलो लाइन पर समयपुर बादली से हुड्डा सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन तक सेवा बहाल की गई थी।आपको बता दें कि, पिंक और ब्लू लाइन पर भी मेट्रो को दो पाली में चलाया जाएगा। ताजा खबरों के लिए बने रहिए the newa mirchi के साथ,