झारखण्ड : झामुमो की स्टार प्रचारक सह गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने घाटशिला से एक वीडियो रिलीज किया है जिसमें वे कहतीं हैं आज पहले चरण की वोटिंग के लिए अंतिम दिन प्रचार के लिए केंद्र सरकार हमारे सामने बाधा उत्पन्न कर रही है हमें जगन्नाथपुर, लातेहार ,तोरपा में चुनावी सभा करने से रोका जा रहा. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा ”सत्ता में बैठे तानाशाहों के साज़िशों के कारण आज कल्पना लातेहार की जनता को संबोधित करने नहीं पहुँच पायीं। ये अपने साज़िशों से हमें तो रोक लेंगे पर हम झारखंडियों के हौसले को नहीं तोड़ पाएंगे।” वहीं आज वे बहरागोड़ा में समीर मोहंती के पक्ष में जनसभा करने पहुंची जहां उन्होंने कहा यह देश बुलडोजर से नहीं बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के संविधान के अनुरूप चलेगा. कार्यकर्ताओं से 13 नवंबर को बूथ में पहुंचने का आग्रह किया.कल्पना सोरेन कहतीं हैं भाजपा ने नजदीक के राज्यों से अपने बहरूपियों को अलग-अलग जगह लगाया हुआ है।झारखण्ड की जनता अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ रही है और भाजपा का यह सब खेल जानती है। किसी भी कीमत पर भाजपा को उसके षड्यंत्र में सफल नहीं होने दिया जाएगा।




