झारखण्ड : दिशोम गुरु एवं झामुमो के अध्यक्ष श्री शिबू सोरेन ने आगामी अबुआ सरकार का अधिकार पत्र जारी किया।इसमें अबुआ सरकार का मजबूत संकल्प – हर नागरिक को उसका हक, हर घर में खुशहाली का वादा। शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और आदिवासी अधिकारों पर विशेष फोकस, झारखंड का हर कोना समृद्ध और सशक्त बनाने का वादा। झारखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास की गारंटी दी गई है।JMM ने आरक्षण कोटा बढ़ाने का वादा किया है। आरक्षण 67 फीसदी करने का वादा किया गया है।आदिवासी आरक्षण कोटा 28फीसदी वहीं OBC आरक्षण कोटा 27 फीसदी करने , दलितों को 12 फीसदी देने का वादा किया गया है। इसके अलावा अधिकार पत्र में झामुमो ने मंईयां सम्मान योजना’ के तहत सम्मान राशि के रूप में 2500 रुपये प्रति माह देने के साथ-साथ 60 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ति,15 हजार पदों पर प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति, विभिन्न कार्यालयों में 2500 पदों पर क्लर्क की नियुक्ति,विभिन्न थानों में 10 हजार पुलिसकर्मियों की नियुक्ति का वादा किया गया है इसके आलावा सभी सरकारी नियुक्तियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी पद आरक्षित किये जाएंगे.भूमिहीनों कगा जाति, आवासीय प्रमाण पज्ञ बनाने की प्रक्रिया आसान होगी इसकी भी गारंटी दी गयी है.




