गाँडेय: कल क्षेत्र भ्रमण के दौरान गाँडेय विधानसभा अन्तर्गत बेंगाबाद प्रखंड के छोटी घाघरा क्षेत्र के साल वनों का भ्रमण कर विधायक कल्पना सोरेन ने प्राकृतिक संपदा को नजदीक से जाना।कल्पना सोरेन ने कहा जल संचय, भू-क्षरण की रोकथाम और जल स्रोतों के पुनर्जीवन जैसे महत्वपूर्ण लक्ष्यों के तहत, इस क्षेत्र में विभिन्न आकार के चेक डैम की एक श्रृंखला के निर्माण की योजना पर कार्य प्रारंभ करने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।इस प्रयास से लगभग 10 करोड़ लीटर जल संचित करने की क्षमता विकसित होने का अनुमान है, जो क्षेत्र के जल संतुलन और पारिस्थितिकी तंत्र के लिए एक बड़ी उपलब्धि होगी।




