रांची : Kalpana Soren ने सदन में भाजपा को घेरा साथ ही शिक्षा के क्षेत्र में की गई उपलब्धियां गिनवाई.इसके अलावा उन्होंने कहा है की झारखण्ड सरकार ट्राइबल विश्विद्यालय खोलेगी. हर सरकार की ज़िम्मेदारी होती है कि वह अपने राज्य के बच्चों को बेहतर शिक्षा और मज़बूत शिक्षा व्यवस्था दे, ताकि भविष्य उज्जवल हो।लेकिन झारखण्ड में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने हज़ारों स्कूल बंद कर दिए, जिससे न सिर्फ़ बच्चों का भविष्य अंधकार में गया, बल्कि उनकी शिक्षा का हक भी छीना गया। यह उनकी असंवेदनशीलता को दर्शाता है।पर आज झारखण्ड की अबुआ सरकार हर बच्चे को शिक्षा का अधिकार दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है और प्रयासरत है।पूर्व की डबल इंजन सरकार ने पारा शिक्षकों के साथ सिर्फ़ छल किया था उनकी माँगों को अनसुना कर, सड़क पर आंदोलनरत शिक्षकों पर लाठियाँ बरसाई गईं, उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया।लेकिन अबुआ सरकार के काल में हालात बदले हैं। पारा शिक्षकों को उनका हक़ और सम्मान मिल रहा है। उनकी माँगों को सुना जा रहा है, समस्याओं का समाधान हो रहा है।झारखण्ड की अबुआ सरकार पारा शिक्षकों के सम्मान और शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए संकल्पित है।अबुआ सरकार की प्राथमिकता शिक्षा है, और झारखण्ड की शिक्षा व्यवस्था को मज़बूत करने के लिए सरकार लगातार सकारात्मक पहल कर रही है।भाजपा की पूर्व सरकार ने जो हाल शिक्षा का कर रखा था, उसे सुधारने में कुछ समय ज़रूर लग रहा है, लेकिन अबुआ सरकार का संकल्प है-शिक्षा व्यवस्था सुधारेंगे ज़रूर, बदलाव लाएंगे ज़रूर!




