रांची: झारखण्ड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क, झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू और झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी। इससे पहले आज एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में के. राजू ने कहा है कि वह राज्यसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति बनाने के लिए रांची आए हैं.




