JPSC परीक्षा: अब कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022,विधानसभा में हेमंत सोरेन की बड़ी घोषणा

0
hemant soren

बजट सत्र का चौथा दिन : झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा को लेकर विधानसभा में हेमंत सोरेन ने बड़ी घोषणा की है। सरकार ने अभ्यर्थियों के लिए कटऑफ डेट 1 अगस्त 2022 तय कर दी है, जिससे पहले अयोग्य हो रहे हजारों उम्मीदवार अब परीक्षा में शामिल हो सकेंगे।हालांकि छात्र संगठन अगस्त 2018 को कटऑफ बनाने की मांग कर रहे थे। पहले कैबिनेट में 2023 तक की कटऑफ तय करने का प्रस्ताव आया था, लेकिन उसे फिलहाल स्थगित कर दिया गया।जेपीएससी आवेदन की अंतिम तिथि 20 फरवरी को समाप्त हो चुकी है। नई कटऑफ के बाद आयोग आवेदन तिथि बढ़ाने पर विचार कर सकता है, ताकि नए पात्र अभ्यर्थियों को मौका मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here