चतरा : नक्सल विरोधी अभियान में निकली चतरा पुलिस, झारखंड जगुआर एवं CRPF-190 बटालियन के संयुक्त टीम की प्रतिबंधित TSPC के 15 लाख ईनामी रिजनल कमांडर आक्रमण एवं 10 लाख ईनामी जोनल कमांडर शशिकांत के दस्ता के साथ कुंदा थाना अंतर्गत अनगड़ा जंगल में मुठभेड़ हुई ,सुरक्षाबलों को भारी पड़ता देख घने जंगल का लाभ उठाकर नक्सली भागे। सर्च अभियान के दौरान 02 देशी रायफल, 01 .303 रायफल, लगभग 02 Kg बारूद, दवाईयाँ, पिट्ठु एवं दैनिक उपभोग की अन्य सामग्री बरामद की गई है।



