मेंआज प्रधानमंत्री मंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने देशभर में 100 जगहों पर आयोजित कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री जनजाति न्याय महाअभियान (पी एम जन मन) के लाभार्थियों से संवाद किया। इस दौरान केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा झारखंड के गुमला जिला के सेरका पंचायत(प्रखंड बिशुनपुर) में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अर्जुन मुंडा ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 15 नवंबर, 2023 को भगवान बिरसा मुंडा की धरती से माटी का तिलक लगाकर प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान योजना शुरुआत की थी। इस योजना में आदिम जनजाति समुदाय के विकास के लिए 24 हजार करोड़ से अधिक ख़र्च किये जाने वाले हैं। देश के सुदूरवर्ती क्षेत्र में रहने वाले आदिम जनजाति समुदाय को न्याय मिले, इसी को लेकर यह अभियान की शुरुआत की गई है। जिसके तहत लोगों को आवास, शुद्घ जल, बिजली, स्वास्थ्य सुविधाएं, शिक्षा, सड़क और कई तरह की सुविधाएं मिलेगी।दो महीने पहले शुरू हुए इस अभियान में 8 हजार से अधिक कैम्प लगातार 10 लाख से अधिक लाभार्थी को जोड़ने के प्रयास किया गया। एक मिशन के तहत चल रहे इस अभियान में आज 4700 करोड़ रुपये की योजना की स्वीकृति मिल चुकी है।



