JMM ka ka virodh pradarshan :अवैध खनन मामले में पूछताछ के लिए ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को समन कर दिया था। उन्हें तीन नवंबर को दिन के करीब 11.30 बजे ईडी के दफ्तर में उपस्थित होने के लिए कहा गया था। लेकिन 14 नवंबर तक अपने व्यस्त शेड्यूल के कारण सीएम हेमंत सोरेन आज ईडी कार्यालय नहीं पहुंचे।अब ईडी के समन के खिलाफ झामुमो रांची जिला समिती मोरहाबादी मैदान में JMM ka ka virodh pradarshan कर रहे हैं.झामुमो रांची जिला समिती का कहना है कि केंद्र की बीजेपी सरकार के इशारे पर प्रवर्तन निदेशालय (ई.डी.) द्वारा जबरन एक झारखण्डी मुख्यमंत्री को बदनाम करने के साजिश कर रहा है.ED के एक्शन पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा-‘झारखंड मुक्ति मोर्चा का इतिहास पूरी दुनिया जानती है…JMM आंदोलन की उपज है….पार्टी ऐसे राजनीतिक कुचक्र का सामना करना बहुत अच्छे से जानती है…। इसी बीच राजभवन,बीजेपी ऑफिस और रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) के कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है।



