JLKM नेता लक्ष्मण पाहन नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार

0
JLKM

झारखण्ड : खूंटी के कर्रा प्रखंड के जरियागढ़ थाना क्षेत्र गांव निवासी JLKM नेता लक्ष्मण पाहन को नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया। झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में तोरपा सीट से जयराम महतो की पार्टी JLKM ने लक्ष्मण पाहन को टिकट दिया था हालांकि बाद में पार्टी ने उनका टिकट काट दिया था।पीड़िता ने बयान में बताया कि आरोपी ने दो दिन पहले ही पीड़िता को प्रलोभन देते हुए कहा था कि हमलोग शादी करने के बाद दिल्ली चले जाएंगे। पीड़िता ने बताया है कि उसने उसके साथ कभी गलत नहीं किया, लेकिन उसके साथ छेड़छाड़ जरूर करता था। छात्रा ने लिखित शिकायत कर बताया कि क्षेत्र में समाजसेवा करने वाला एक नेता लक्ष्मण पाहन उसे 3 सालों से परेशान कर रहा है। जब वह 11 साल की थी तभी से उसके साथ छेड़छाड़ करते आ रहा है। घटना की जानकारी परिजनों को दी थी लेकिन उस समय परिजनों ने छात्रा को ननिहाल भेज दिया था।परिजनों द्वारा सख्ती से समझाने पर छात्रा से छेड़छाड़ बंद कर दिया। लेकिन दो साल बाद वह रांची भी पहुंच गया और उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here