झारखण्ड : रांची में महेंद्र सिंह धोनी के दो बंगले हैं, एक बंगला हरमू में और दूसरा बंगला रिंग रोड सिमलिया में है. दूसरा बंगला रिंग रोड सिमलिया में के बाद से धोनी अपने माता-पिता और परिवार के साथ रांची प्रवास के दौरान सिमलिया में ही रहते हैं. जबकि हरमू वाले बंगले का पिछले कुछ महीनों से नवीनीकरण यानी रेनोवेशन का काम चल रहा है.इस भवन को धोनी ने किराये पर व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए दे दिया है. जबकि, नियमानुसार आवास बोर्ड के किसी भी भूखंड या प्लॉट का इस्तेमाल व्यावसायिक तौर पर नहीं किया जा सकता है. बता दें कि राज्य सरकार की ओर से धौनी को खेल को लेकर उनकी सेवा और सफलता को लेकर रांची के हरमू में झारखंड राज्य आवास बोर्ड की ओर से महेंद्र सिंह धोनी को साल 2009 में पांच कट्ठा का यह आवासीय प्लॉट उपलब्ध कराया गया था.शिकायत मिलने पर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने धौनी के आवासीय प्लॉट में जांच बिठा दी है। वह धोनी को नोटिस भेजने की तैयारी में है।झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष संजय लाल पासवान ने इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि जानकारी मिली है कि इस प्लॉट का उपयोग न्युबर्ग सुप्राटेक (पैथोलॉजी सेंटर) लैब खोलने के लिए किया जा रहा है।यदि इस प्लॉट का व्यावसायिक उपयोग किया जाएगा तो यह आवास बोर्ड की ओर से निर्धारित की गई नियमावली का उल्लंघन होगा। बोर्ड के अधिकारियों को इस मामले की जांच करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आवास बोर्ड की जमीन पर निर्मित आवासों में व्यावसायिक गतिविधि संचालित करने वाले लगभग तीन सौ लोगों को नोटिस दिया जा चुका है।




