करीब 24 घंटे बाद JLKM नेता देवेंद्रनाथ महतो पुलिस हिरासत से रिहा

0
Devendranath Mahato

झारखण्ड : JSSC CGL के लिए 16 दिसंबर से शुरू डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के दौरान विरोध करने पहुंचे छात्रों के नेता देवेंद्रनाथ महतो को पुलिस हिरासत से करीब 24 घंटे बाद रिहा कर दिया गया है। कोतवाली थाने में बॉन्ड भरवाने के बाद देवेंद्र को छोड़ दिया गया है।साथ ही अन्य अभ्यर्थी को भी थाना से छोड़ दिया गया।

बता दें कि डुमरी विधायक जयराम महतो ने देवेंद्रनाथ महतो की गिरफ़्तारी का कड़ा विरोध किया था। उन्होंने कहा था”झारखंडियो को शुरू से ही दबाया गया उनपे गोलियां और लाठियां बरसा कर डराया गया है, लेकिन इतने यातना सहने के बाद भी झारखण्डी कभी झुका नही, हुल आंदोलन से लेकर उलगुलान और फिर झारखंड अलग राज्य आंदोलन तक हम झारखंडियो ने शोषण,अन्याय करने वाले गिरोह से डट कर सामना किया है और सत्ता के शीर्ष पर बैठे सरकारों को झुकने के लिए मजबूर किया है,कल हुए लाठी चार्ज ने भी उसी उपनिवेशिक, शोषणकारी और न्याय के हक़ के लिए उठाई गई आवाज़ को दबाने वाली मनोवृति को जगजाहिर किया है,एक और उलगुलान समय की मांग है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here