झारखण्ड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती का निधन, सीएम ने जताया शोक

0
hemant soren

रांची : विगत कई दशकों से रांची में अपनी सेवाएं दे रहीं झारखंड की प्रख्यात स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. शोभा चक्रवर्ती के निधन से झारखंड की चिकित्सा जगत में मातम छाया है. 85 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से बीमार चल रहीं थीं. सीएम हेमंत सोरेन ने शोक व्यक्त किया ”झारखण्ड की सुप्रसिद्ध स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शोभा चक्रवर्ती जी के निधन का दुःखद समाचार मिला। डॉ शोभा जी ने अपना पूरा जीवन महिला स्वास्थ्य की सेवा में समर्पित किया था। उनका चले जाना चिकित्सा जगत के लिए अपूरणीय क्षति है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here