झारखण्ड के नए DGP ”पुलिस को नागरिकों के प्रति फ्रेंडली बनाने का काम करेंगे”

0

भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 1989 बैच के अधिकारी अजय कुमार सिंह को झारखंड का नया पुलिस महानिदेशक बनाया गया है।पिछले डीजीपी नीरज सिन्हा के 11 फरवरी को सेवानिवृत्त होने के बाद, यह पद रिक्त था।झारखंड पुलिस के नये डीजीपी अजय कुमार सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर लिया है।मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि हर तरह के अपराध को हर कीमत पर रोकना और अपने क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था को बेहतर बनाना मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। राज्य में अमन चैन कायम करने, तथा पुलिस को नागरिकों के प्रति फ्रेंडली बनाने का काम करेंगे। पुलिस विभाग से संबंधित समस्याओं को दूर करने की पूरी कोशिश करेंगे। नक्सलवाद को समूल नष्ट करके दम लेंगे, अपराधियों को करारा जवाब देंगे। पुराने चल रहे ऑपरेशन को आगे बढ़ाने का काम करेंगे, साइबर और संगठित अपराध पर तुरंत कार्रवाई होगी।बता दें कि आज मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में राज्य के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) श्री अजय कुमार सिंह ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से यह उनकी शिष्टाचार भेंट थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here