रांची: झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 23 फरवरी से शुरू होने वाला है। आज राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन ने बजट सत्र संबंधी प्रस्ताव को सहमति प्रदान कर दी है जो कि बजट सत्र 2 मार्च तक चलेगा। इस दौरान 23 फरवरी से 29 फरवरी तक कुल सात कार्यदिवस होंगे। 27 फरवरी को विधानसभा में राज्य के वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश किया जाएगा। चालू वित्तीय वर्ष का तीसरा अनुपूरक बजट राज्य सरकार द्वारा पहले दिन ही पेश किया जाएगा.24 और 25 फरवरी को शनिवार और रविवार का छुट्टी रहेगी। 26 फरवरी को तृतीय अनुपूरक बजट पर बहस होगी।बजट पर सरकार के उत्तर के लिए 29 फरवरी और 1 मार्च का दिन तय किया गया है। अंतिम दिन विधेयक और गैर सरकारी संकल्प सदन के पटल पर रखे जायेंगे।पहले दिवस को छोड़ कर सभी दिन प्रश्नकाल निर्धारित रहेगा।



