वर्ष 2021-22 के लिए एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया ने देश के 332 निजी स्कूलों की रैंकिंग जारी कर दी है.जिसमें झारखंड के 24 स्कूलों को जगह दी गयी है.इसमें रांची के छह स्कूल शामिल हैं.लेकिन विभिन्न श्रेणी के आधार पर जारी की गयी इस रैंकिंग में एक भी सरकारी स्कूल शामिल नहीं हैं.डीपीएस रांची देश भर के को-एजुकेशन स्कूलों में 61वें स्थान पर है जबकि राँची के अन्य स्कूल जेवीएम श्यामली को 134वां, संत थॉमस स्कूल को 145वां, डीएवी बरियातू को 187वां, डीएवी कपिलदेव को 209वां और संत एंथोनी स्कूल को 222वां रैंक हासिल हुआ हैं.रिपोर्ट के अनुसार डीपीएस बोकारो 62वें, लोयला स्कूल जमशेदपुर 87वें और चिन्मया विद्यालय बोकारो स्टील सिटी 99वें स्थान पर हैं. इसके अलावा 101 से 332वें रैंक तक जमशेदपुर के चार, धनबाद के दो, देवघर से एक, बोकारो व हजारीबाग से तीन-तीन और पूर्वी सिंहभूम से एक स्कूल ने रैंकिंग हासिल की हैं. स्कोर कार्ड में स्कूलों को 14 बिंदुओं पर 100 -100 अंक तय थे.
सरकारी ऑटोनोमस कॉलेज के टॉप 55 कॉलेज में रांची वीमेंस कॉलेज को 48वां रैंक और मारवाड़ी कॉलेज रांची को 51वां रैंक पर दी गई है. वहीं, इस श्रेणी में जमशेदपुर विमेंस कॉलेज को 47वां रैंक मिला है.प्राइवेट ऑटोनोमस कॉलेज की रैंकिंग में संत जेवियर्स कॉलेज को 90वां रैंक, निजी इंजीनियरिंग कॉलेज की श्रेणी में बीआइटी मेसरा को 11वां रैंक, सरकारी यूनिवर्सिटी में सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ झारखंड को 99वां रैंक, निजी बिजनेस स्कूल्स में एक्सएलआरआइ जमशेदपुर को देश में दूसरा रैंक दिया गया है . बैचलर इन आर्किटेक्चर (बी आर्क) की पढ़ाई की दृष्टि से टॉप 10 संस्थान में बीआइटी मेसरा को छठा रैंक मिला है.



