24 सितंबर को झारखंड को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन

0

रांची: रांची से हावड़ा तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की तारीख तय हो गयी है.रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन 24 सितंबर से राजधानी रांची से चलेगी.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की अन्य नौ नई वंदे भारत ट्रेनों के साथ इस ट्रेन को भी हरी झंडी दिखाएंगे.इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं.जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रूट भी तय कर दिए गए हैं. इस ट्रेन के लिए दक्षिण-पूर्व रेलवे को चेन्नई कोच फैक्ट्री से आठ रैक प्राप्त हुए हैं।ट्रेन के परिचालन को लेकर रेलवे अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन से की जाएगी.रांची से ट्रेन मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम और खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी.पहले दिन दोपहर 12:45 बजे ट्रेन का ट्रायल होगा।मिली जानकारी के मुताबिक यह ट्रेन नियमित रूप से किस समय चलेगी यह अभी तय नहीं हुआ है.दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के परिचालन का समय तय नहीं किया गया है.हालांकि इसके लिए दो समय सारिणी रेलवे बोर्ड को भेजी जा चुकी है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक जो समय सारिणी बोर्ड को भेजी गई है, उस पर विचार किया जा रहा है।बोर्ड रांची से हावड़ा और हावड़ा से रांची दोनों तरफ की ट्रेनों का समय तय करने पर विचार कर रहा है.बोर्ड को भेजी गई पहली समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 8 बजे हावड़ा से प्रस्थान करेगी और दोपहर 12:55 बजे रांची पहुंचेगी।वहीं, वापसी में ट्रेन को रांची से दोपहर 3:20 बजे प्रस्थान कर रात 8:10 बजे हावड़ा पहुंचने का प्रस्ताव दिया गया है.दूसरी समय सारिणी के अनुसार, ट्रेन सुबह 5:20 बजे रांची से रवाना होगी और 11:55 बजे हावड़ा पहुंचेगी.वहीं, यह ट्रेन हावड़ा से दोपहर 3:30 बजे रवाना होगी और रात 10:10 बजे रांची पहुंचेगी.रांची-हावड़ा पहली वंदे भारत ट्रेन होगी, जिसका रखरखाव रांची रेलवे डिवीजन करेगा.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here