Ranchi:आज रांची के सदर अस्पताल में एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम का शुभारंभ कर मंत्री इरफ़ान अंसारी ने झारखंड की जनता को यह महत्वपूर्ण वैक्सीन समर्पित किया। झारखंड में अभियान की शुरुआत हेहल की 14 वर्षीय सलोनी को वैक्सीन देकर की गई।मंत्री ने बताया कि यह वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है और 14 वर्ष की बेटियों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।मंत्री इरफ़ान अंसारी ने बताया,”देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा इस राष्ट्रीय कार्यक्रम की शुरुआत की गई, जिसके तहत सभी राज्यों को जोड़ा गया है। इस अवसर पर रांची से सांसद एवं रक्षा राज्य मंत्री श्री संजय सेठ जी भी उपस्थित रहे। हम सभी ने ऑनलाइन माध्यम से एचपीवी वैक्सीन को जनता को समर्पित किया।यह पहल हमारी बहनों और बेटियों के लिए वरदान सिद्ध होगी। सर्वाइकल कैंसर से झारखंड को मुक्ति दिलाना हमारा संकल्प है।हम विशेष कैंप चलाकर सदर अस्पताल, सीएचसी और पीएचसी स्तर तक यह वैक्सीन उपलब्ध कराएंगे, ताकि हर जरूरतमंद बेटी तक इसका लाभ पहुँचे।महिलाओं और बेटियों का स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता है।”




