गढ़वा: स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 9वीं झारखंड राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता कल से शुरू हो रही है।स्वतंत्रता सेनानी कौशल कुमार ठाकुर मेमोरियल 9वीं झारखंड राज्य स्तरीय साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन गढ़वा में दिनांक 22 से 24 दिसंबर 2022 तक सुनिश्चित हुआ है।प्रतियोगिता में राज्य के सभी 24 जिलों के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।मंत्री मिथिलेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित होंगे ।



