गढ़वा जिला के रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है.पुलिस ने 4 नक्सलियों को गिरफ्तार कर किया है. गढ़वा एसपी दीपक पांडेय को गुप्त सूचना मिली थी.गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने करवाई चालू की और चारो को पुलिस ने गिरफ्तार किया. रमकंडा थाना क्षेत्र के हरहे गांव के ठोंगापानी स्थित जंगल में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराग में थे.और सभी नक्सली ठोंगापानी के जंगल में आराम कर रहे थे.इसी दौरान चार थानों की पुलिस ने इलाके को पूरी तरह घेर कर नक्सलियों को सरेंडर करने के लिए मजबूर किया।सरेंडर करने के बाद पुलिस ने चारो का हाथ बांधकर उनसे पूछताछ की.और वहीं गिरफ्तार किये.




