झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता,10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने किया सरेंडर

0
naxatile

गिरिडीह: झारखंड पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। कुख्यात और 10 लाख के इनामी नक्सली रामदयाल महतो ने गिरिडीह पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। जानकारी के मुताबिक़ रामदयाल महतो ने मधुबन थाना इलाके में रविवार को आत्मसमर्पण किया है। पीरटांड़ थाना क्षेत्र के पीपराडीह का रहने वाला रामदयाल महतो पर पीरटांड़, निमियाघाट, मधुबन, डुमरी, टुंडी समेत कई इलाकों में कई बड़ी नक्सली घटनाओं को अंजाम देने के आरोप हैं। रामदयाल के ऊपर 75 से अधिक मामले दर्ज हैं।बता दें कि रामदयाल महतो उर्फ बच्चन दा पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहा था.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here