Ranchi : दिनांक-18.08.2024 को गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि बुण्डू थाना अंतर्गत पुराना बाजार टोली में बड़ा तालाब का सौन्दर्याकरण का कार्य हो रहा है, जिसमें काम कर रहे कर्मचारी को किसी अपराधकर्मी के द्वारा पिस्टल एवं चाकू का भय दिखाया जा रहा है। सूचना का सत्यापन एवं आवश्यक कार्रवाई हेतु वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा बड़ा तालाब बुण्डू के पास त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी अभियुक्त श्रवण कुमार दास को देशी पिस्टल एवं चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया।




