JHARKHAND : चैन चोरी गैंग को पुलिस ने पकड़ा,खुजली वाला पाउडर से देता था काम को अंजाम

0

RANCHI : झारखंड की राजधानी रांची में हाल के दिनों में महिलाओं के साथ चेन स्नैचिंग की वारदातों को लगातार देखा जा रहा है . मामले को गंभीर में लेते हुए रांची एसएसपी ने एक टीम का गठन किया . और जो बाइक से ये लोग ये काम करने निकलते थे वो चोरी के होते थे. सूचना मिलने पर मंगलवार को पूरे रांची में सघन ऐंटी क्राइम चेकिंग अभियान शुरू किया गया.इसी दौरान बरियातू थाना क्षेत्र के हरिहर सिंह रोड में एक बाइक पर सवार दो लोग भागने लगे,जिससे पुलिस हो शक की आशंका हुई और पुलिस उसका पीछा की जिसके बाद पुलिस ने खदेड़ कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया. हालांकि एक आरोपी भाग निकले . रांची के सीनियर एसपी चन्दन कुमार सिन्हा ने बताया कि सन्नी बिहार के कटिहार के कोढा गिरोह का सरगना है. यह गिरोह झारखंड के रामगढ़ जिले में भरकुंडा में किराए के मकान में रहता था और रांची में आकर वारदातों को अंजाम दिया करता था.रांची एसएसपी ने बताया कि छिनतई की वारदातों को अंजाम देने के लिए कोढा गिरोह पहले बाइक की चोरी करता है फिर चोरी की बाइक से ही वे वारदातों को अंजाम देता है. गिरफ्तार अपराधी के पास से दोपहिया वाहनों को तोड़ने के लिए औजार भी बरामद किए गए हैं तो वहीं उसके पास से खुजली वाला पाउडर भी मिला है. वारदात को अंजाम देने के लिए यह गिरोह खुजली वाले पाउडर का भी इस्तेमाल करता था.रांची में महिलाओं से चेन स्नैचिंग की वारदात में ये गैंग काफी एक्टिव था. कोढा गिरोह का सरगना सनी रांची पुलिस के हत्थे चढ़ा. इसके पास से कई सोने के चेन सहित फर्जी आधार कार्ड और खुजली वाला पाउडर भी बरमाद किया गया है. रांची एसएसपी ने बताया कि यह गिरोह फर्जी आधार कार्ड पर बंगाल से सिम कार्ड इश्यू करवा कर इसका प्रयोग अपने मोबाइल में करता था, ताकि इनका सटीक लोकेशन पुलिस को ना मिल पाए. इस गिरोह के दो सदस्य फिलहाल पुलिस के गिरफ्त से बाहर हैं. फरार आरोपियों की पहचान राहुल और सुबोध के रूप में हुई है.और पुलिस जल्द ही पूरी टीम को पकड़ने में कामयाब होंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here