Elvish Yadav के पिता का खुलासा ”उनके पास नहीं है कोई जमीन या अपार्टमेंट, ना ही दुबई में कोई घर”

0

रेव पार्टी में सांपों के जहर की व्यवस्था करने के मामले में गिरफ्तार ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के विनर एल्विश यादव को नोएडा पुलिस ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए 17 मार्च को गिरफ्तार कर 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इसी बीच, उनके माता-पिता ने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया, जहां उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए है । एल्विश के पिता रामवतार यादव ने बताया कि एल्विश के पास वो गाड़ियां नहीं हैं जो Elvish Yadav के व्लॉग्स में दिखाई गईं हैं। Elvish महंगी गाड़ियों जैसे मर्सिडीज और पोर्श जैसी हाई-प्रोफाइल कारें एलवीश अपने यूट्यूब वीडियो में अपने स्टंट दिखाने के लिए पुरानी कारों को किराए पर लेता था और उन्हें अपनी नई कारें कहता था। पिता ने ये भी बताया कि उनके पास कोई जमीन या अपार्टमेंट नहीं है, ना दुबई में कोई घर है। उन्होंने बताया कि एल्विश अपने यूट्यूब चैनल और जैकेट की ऑनलाइन बिक्री से ही कमाई करते हैं।गौरतलब है कि एल्विश ने अपने ऊपर लगे सारे आरोप स्वीकार कर लिया है। Elvish ने पहले सारे आरोपों से इनकार किया था लेकिन उन्होंने अब इन पार्टियों के लिए सांप के जहर की व्यवस्था करने की बात मान ली है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here