रांची : आज झारखंड कांग्रेस के प्रभारी महासचिव ग़ुलाम अहमद मीर, कांग्रेस मीडिया विभाग के चेयरमैन पवन खेरा, झारखंड कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर और झारखंड CLP नेता आलमगीर आलम की उपस्थिति में मांडू विधानसभा क्षेत्र के विधायक जय प्रकाश भाई पटेल जी BJP छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।जय प्रकाश भाई पटेल ने कहा “मेरे पिता टेक लाल महतो जी ने झारखंड को सवांरने का सपना देखा था, जिसे पूरा करने के संकल्प के साथ मैं BJP में शामिल हुआ था। अफसोस कि मैंने अपने पिता के सपनों को उस दल में नहीं पाया। राहुल गांधी जी की ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ से झारखंड की जनता में उनके प्रति रुझान बढ़ा है।झारखंड में अपने पिता के सपनों को पूरा करने और INDIA गठबंधन को मजबूत करने के लिए मैं आज कांग्रेस में शामिल हुआ हूं।”झारखंड कांग्रेस के प्रभारी महासचिव ने मौके पर कहा “BJP छोड़कर जयप्रकाश पटेल जी का कांग्रेस में शामिल होना झारखंड की राजनीति के लिए बहुत बड़ा संकेत है।देश के कई राज्यों में अलग-अलग पार्टी के नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं।BJP छोड़कर कांग्रेस के साथ नेताओं का आना ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का असर है, क्योंकि हमारे नेता राहुल गांधी जी ने यात्रा के माध्यम से लोगों और युवाओं पर एक अलग छाप छोड़ी है।”



