झारखंड में भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने महज पांच सेकेंड का एक वीडियो जारी किया है। वीडियो में कुछ लोग बैठकर बातचीत करते हुए दिख रहे हैं और पीछे बैनर पर INDIA’ लिखा है। हालांकि द न्यूज मिर्ची इस वीडियो के सत्यता की पुष्टि नहीं करता. विडिओ शेयर करने के साथ मरांडी ने इस पर प्रतिक्रिया भी दी है ”देखिए Indi गठबंधन की बैठक का एजेंडा.चार दिन पहले झारखंड के कोडरमा में हुई Indi गठबंधन की बैठक में RJD के नेता अवधेश सिंह यादव मोदी जी की खोपड़ी में गोली मारने की बात कर रहे हैं.अपनी हार को करीब आते देख ठगबंधन की सभी पार्टियां और उनके नेता अपनी मानसिक संतुलन खो बैठे है.Indi गठबंधन चाहे जो षड्यंत्र रच ले, मोदी जी के साथ उनका 140 करोड़ का परिवार खड़ा है.ECI और झारखण्ड पुलिस के डीजीपी इसका संज्ञान लें। आदरणीय प्रधानमंत्री जी को गोली मारने की बात करने वाले इस अपराधी को तुरंत गिरफ़्तार कर जेल की हवा खिलायें।”इस विडिओ पर अन्य नेताओं ने भी प्रतीक्रिया दी है.बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने कहा ”प्रधानमंत्री जी को गोली मारने की बात करने वाले Indi गठबंधन के नेता की अविलंब गिरफ्तारी हो”



