विकसित भारत के संकल्प के साथ भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी द्वारा नमो एम्बेसडर अभियान चलाए जाने के आह्वान पर पिछले दो महीने से सभी कार्यकर्ता जुटे हुए हैं. इस अभियान में अब तक 2 करोड से अधिक विकसित भारत अम्बेसडर नमो एप्प पर जुड़ गए हैं. जब भी सक्रियता की बात हो तो रक्षा मंत्री माननीय राजनाथ जी के कनिष्ठ पुत्र नीरज सिंह जी सभी अभियानों में काफी आगे नजर आते हैं. इसी कड़ी में भारत में नीरज सिंह ने एक सप्ताह में ही 50000 से अधिक नए अम्बेसडर जोड़कर सम्पूर्ण भारत में प्रथम स्थान प्राप्त किया. जिसकी प्रशंसा मोदी ने भी की और सर्टिफिकेट भी प्राप्त हुआ है. नीरज सिंह बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं वो भारतीय जनता पार्टी के सभी अभियानों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हैं वही सामाजिक कार्यो में उनकी बेहद रुचि है. उनके द्वारा प्रति वर्ष अटल स्वास्थ्य मेला का आयोजन होता है युवाओं के भविष्य को लेकर भी बेहद चिंतित दिखते हैं. जिसके लिए वे प्रति वर्ष कौशल रोजगार मेला का आयोजन करते है जिस से प्रतिभावान युवा बड़ी संख्या में रोजगार प्राप्त करते है ऐसे अनेकों सामाजिक आयोजनों के माध्यम से नीरज सिंह समाज सेवा का कार्य निरंतरता से निभा रहे हैं.



