झारखण्ड:पलामू सबसे गर्म,कई जिलों का पारा 40 डिग्री से पार, कई जिलों में 1 मई तक बारिश का अलर्ट

0
heatwave

रांची: झारखंड में शनिवार को पलामू सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं रांची व हजारीबाग में तापमान 40.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। उधर, सरायकेला 42.6, प. सिंहभूम 42.4, गोड्डा 41.9, कोडरमा 41.6, बोकारो 41.2 डिग्री, गुमला 40.6 और पूर्वी सिंहभूम का तापमान 40.3 डिग्री दर्ज किया गया। भारी गर्मी के बीच मौसम विभाग ने राजधानी रांची और आस पास के जिलों के लिए 26, 27 और 28 अप्रैल को ओलावृष्टि, गर्जन के साथ तेज हवा और वज्रपात की चेतावनी जारी की है। देवघर, दुमका, गिरीडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, साहिबगंज, जबकि 26 अप्रैल से 1 मई तक के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसके तहत राज्य के अन्य हिस्सों में तेज हवा, वज्रपात होने का पूर्वानुमान है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here