झारखंड : एनआईए ने शुक्रवार को 2023 झारखंड सीपीआई (माओवादी) साजिश मामले में तीन आरोपियों कृष्ण हांसदा उर्फ सौरव दा उर्फ अविनाश दा, अभिजीत कोरह उर्फ मतला कोरह उर्फ सुनील कोरह, और रामदयाल महतो उर्फ निलेश दा उर्फ बच्चन दा के खिलाफ चार्जशीट दायर की. तीनों आरोपी प्रतिबंधित आतंकी संगठन CPI (माओवादी) के सक्रिय सदस्य थे और झारखंड के गिरिडीह जिले के पारसनाथ इलाके में जबरन वसूली, हथियारों के बल पर डराने-धमकाने और जबरन भर्ती जैसे अपराधों में शामिल पाए गए हैं.इनमें से कृष्ण हांसदा और रामदयाल महतो झारखंड के रहने वाले हैं, जबकि कोरह बिहार का निवासी है।यह मामला जनवरी 2023 में गिरिडीह जिले के डुमरी पुलिस स्टेशन के लुसियो वन क्षेत्र से कृष्णा हांसदा की गिरफ्तारी के साथ शुरू हुआ था।स्थानीय पुलिस ने उसके कब्जे से लेवी की रकम, 7.65 एमएम बोर की पिस्तौल और कई आपत्तिजनक दस्तावेज बरामद किए थे। पुलिस ने तब कृष्णा हांसदा, अभिजीत कोरा, रामदयाल महतो और अज्ञात अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी और हांसदा के खिलाफ चार्जशीट भी दाखिल की थी।




