जोनल कमांडर मनोहर परहिया उर्फ विमलेश परहिया और दीपक कुमार भुईयां उर्फ कुंदन ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है. पुलिस ने मनोहर पर 10 लाख का इनाम रखा था .मनोहर परहिया साल 2004 से नक्सलीके साथ मिला हुआ था. झारखंड के लातेहार में उग्रवादी संगठन जेजेएमपी हार्डकोर के उग्रवादी जोनल कमांडर मनोहर परहिया अपने सहयोगी के साथ सरेंडर कर दिया.लातेहार एसपी अंजनी अंजन वेद प्रकाश त्रिपाठी, अभिनव आनंद, विनोद कुमार कनौजिया और रंधीर कुमार झा केसमादेष्टा रविशंकर मिश्रा, समक्ष सरेडर किया. 2004 में गांव के कुछ लड़कों के साथ भाकपा माओवादी संगठन में शामिल हुआ था. साल 2010 में भाकपा माओवादी संगठन को छोड़कर 2011 में जेजेएमपी संगठन में शामिल हुआ. इसके बाद साल 2012 में उसे सबजोनल कमांडर बनाया गया. मनोहर परहिया लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र स्थित अम्बाटीकर का रहने वाला था



