हजारीबाग:अबुआ आवास योजना के लाभूकों से अवैध राशि वसूली करने के मामले पर प्रशासन ने की सख्त कारवाई,सीएम ने कहा ”जिम्मेवार पर कार्यवाई होगी”

0

हजारीबाग: अबुआ आवास योजना के लाभूकों से अवैध राशि वसूली करने के मामले पर प्रशासन ने सख्त कारवाई की है।अबुआ आवास योजना के लाभुकों से अवैध राशि वसूली करने के मामले पर हजारीबाग के केरेडारी प्रखंड स्थित बरियातु पंचायत के मुखिया, मुखिया पति एवं पंचायत सचिव पर कार्रवाई हुई। उपायुक्त ने बरियातु पंचायत मुखिया के सभी वित्तीय शक्ति सीज करने का निर्देश दिया है। इसके अलावा डीसी ने कहा है कि जालसाजों के झांसे में न आये, राशि की मांग किये जाने पर प्रशासन को सूचित करें. मामले पर सीएम चम्पई सोरेन ने भी प्रतिक्रिया दी है ”जिम्मेवार पर कार्यवाई होगी”. इससे पहले JSSC के पेपर लीक पर भी उन्होंने बात की. आज झारखंड विधानसभा के बाहर मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि JSSC के पेपर लीक प्रकरण की जांच के लिए बनाई गई SIT तेजी से जांच कर रही है।उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटनाएं अन्य राज्यों में भी हुई है और हमें भरोसा है कि SIT इसकी तह तक जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here