गढ़वा : गढ़वा सदर थाना क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाया गया. एसपी दीपक पाण्डेय के निर्देश पर एसडीपीओ नीरज कुमार के नेतृत्व में अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाते हुए शराब भट्टी को ध्वस्त किया गया. जाटा धोढ़हा नदी किनारे अवैध रूप से शराब भट्टी संचालित हो रही थी, जिसकी सूचना पुलिस को मिली. फिर पुलिस अपना टीम गठन किया और गया फिर शराब भट्टी को धवस्त कर दिया गया. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. इस मामले में एसडीपीओ ने कहा की एसपी को गुप्त सूचना मिली थी की जाटा गाँव मे नदी किनारे अवैध शराब भट्टी का संचालन किया जा रहा है.



