बिग बॉस ओटीटी विजेता और यूट्यूबर एल्विश यादव एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सांप का जहर सप्लाई मामले में अब नोएडा पुलिस ने यूट्यूबर एल्विश यादव को गिरफ्तार कर लिया है. पिछले साल नोएडा पुलिस ने सेक्टर 39 में एफआईआर दर्ज की थी, आज एल्विश यादव को पूछताछ के लिए बुलाया गया था जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया. एल्विश यादव को कुछ देर में कोर्ट में पेश किया जाएगा.पिछले साल पीपल फॉर एनिमल्स (पीएफए) संगठन की शिकायत के आधार पर नोएडा पुलिस ने सेक्टर 51 स्थित एक बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा था और पांच लोगों को गिरफ्तार किया था. पीएफए ने अपनी एफआईआर में एल्विश का नाम लिया और उन पर रेव पार्टियों का आयोजन करने का आरोप लगाया, जिसमें वे विदेशियों को आमंत्रित करते हैं और जहरीले सांपों की व्यवस्था करते हैं। मामले के सिलसिले में नोएडा पुलिस ने उनसे दो घंटे से ज्यादा समय तक पूछताछ की. पशु चिकित्सा विभाग की जांच से पता चला कि कुल नौ सांपों में से पांच कोबरा की जहर ग्रंथियां हटा दी गईं, और अन्य चार जहरीले नहीं पाए गए। बता दें कि छापेमारी के दौरान नौ जहरीले सांप बरामद किए गए। पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत सांप की विष ग्रंथियां निकालना दंडनीय अपराध है और दोषी को सात साल की जेल हो सकती है।



