ओलंपिक दिवस पर झारखंड को बड़ा तोहफा मिला है. कॉमनवेल्थ गेम्स के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है.
इंडिया ने गुरुवार को इंग्लैंड के बर्मिंघम में 28 जुलाई से शुरू होने वाले प्रतिष्ठित राष्ट्रमंडल खेलों के लिए 18 सदस्यीय भारतीय महिला हॉकी टीम का चयन किया. इस टीम में झारखंड की तीन खिलाड़ी निक्की प्रधान, सलीमा टेटे और संगीता कुमारी का चयन किया गया है. कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत को इंग्लैंड, कनाडा, वेल्स और घाना के साथ पूल ए में रखा गया है. भारत अपने अभियान की शुरुआत 29 जुलाई को घाना के खिलाफ करेगा. एशियन गेम्स जैसे बड़े-बड़े प्रतियोगिताओं के लिए झारखंड के खिलाड़ी नियमित रूप से चयनित हो रहे हैं. ये आने वाले पीढ़ी के लिए प्रेरणा का कार्य करेगी.



