मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर जीत लिया गोल्ड मेडल,पीएम ने दी बधाई

0
Commonwealth Games 2026

Commonwealth Games 2026: ओलंपिक मेडलिस्ट मीराबाई चानू ने ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं के 48 किलोग्राम वर्ग में कुल 190 किलोग्राम भार उठाकर स्वर्ण पदक जीता है और इतिहास रच दिया है।रजत पदक विजेता नाइजीरिया की रूथ असुक्वो न्योंग (168 किग्रा) से मीराबाई पूरे 22 किलोग्राम आगे रहीं। इस जीत के साथ 31 वर्षीय मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स के इतिहास में अपना लगातार तीसरा स्वर्ण पदक हासिल किया है: 2018 (गोल्ड कोस्ट): स्वर्ण पदक (48 किग्रा वर्ग),2022 (बर्मिंघम): स्वर्ण पदक (49 किग्रा वर्ग), 2026 (ग्लासगो): स्वर्ण पदक (48 किग्रा वर्ग).

पीएम मोदी ने दी बधाई, ”भारतीय वेटलिफ्टिंग के लिए एक और शानदार अध्याय!प्रतिभाशाली मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में एक बार फिर अपना हुनर ​​दिखाया। उन्होंने 48 किलोग्राम कैटेगरी में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। लगातार कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने और कुल मिलाकर चौथा CWG मेडल अपने नाम करने के साथ, वह हर भारतीय के लिए प्रेरणा बनी हुई हैं। उन्हें बधाई! भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here