झारखंड सरकार ने तत्कालीन सीओ सह बीडीओ दुमका दिलीप कुमार महतो पर विभागीय कार्यवाही चलाने की अनुमति दे दी है।वे अभी गिरिडीह में बीडीओ के पद पर पदस्थापित हैं .उनके उपर 2015-16 में भ्रष्टाचार में लिप्त होकर रेलवे की अधिग्रहित भूमि को बिना अंचल निरीक्षक के अनुशंसा प्राप्त किए नामांतरण करने का गंभीर आरोप है।



