गढ़वा :गढ़वा जिले के बिशनपुरा के प्रखंड विकास पदाधिकारी हीरक मन्ना केरकेट्टा का श*व बरामद हुआ है.हिरक मना केरकट्टा ने अपने आवास में फांसी लगाकर आत्मह*त्या कर ली है.घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और छानबीन कर रहे हैं. श*व उनके सरकारी आवास के कमरे से बरामद हुआ है. पूछताछ करने पर स्थानीय कर्मियों ने बताया की शुक्रवार की दिन रात खाना खाने के बाद अपने कमरे में चले गए थे.मिली जानकारी के अनुसार बीडीओ का सुबह से ही दरवाजा बंद था. जब ब्लाक के स्टाफ फाइल पर सिग्नेचर कराने के लिए पहुंचे तो दिन के तीन बजे तक दरवाजा बंद था.प्रखंड कर्मी बीडीओ के कमरा खुलने का इंतजार कर रहे थे कर्मियों को जरूरी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाना था. कर्मियों ने काफी देर तक दरवाजा खुलवाने की कोसिस की लेकिन दरवाजा नहीं खुला. बाद में कर्मियों ने अंदर झांक कर देखा गया तो प्रखंड विकास पदाधिकारी का श*व संदिग्ध अवस्था में दिखा.कर्मियों ने तत्काल इसकी जानकारी वरीय अधिकारियों के साथ-साथ स्थानीय थाना को भी दी.बिशनपुरा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की. जिस कमरे से प्रखंड विकास पदाधिकारी का श*व बरामद हुआ है उसे कमरे को पुलिस ने सील कर दिया है. एसपी समेत अन्य पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद कमरे को खोला जाएगा.अभी पूरी जानकारी नही मिल पाई है की क्या हुआ था .पुलिस की टीम जांच में जुटी है.




