पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कांग्रेस से दे दिया इस्तीफा

0
Ramtal Chaudhary

रांची: 28 मार्च,2024 को कांग्रेस में शामिल होने के बाद मात्र एक महीने बाद ही पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने आज पार्टी से इस्तीफा दे दिया।रांची लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस द्वारा टिकट नहीं मिलने पर नाराज रामटहल ने कहा है कि फिलहाल किसी दूसरे दल से या निर्दलीय चुनाव लड़ने का विचार नहीं है। आज प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उन्होंने कांग्रेस और भाजपा दोनों पर निशाना साधा . उन्होंने कहा भाजपा से जितना लिया है, उससे कहीं अधिक दिया है। पूर्व सांसद ने बताया कि कांग्रेस में शामिल होने के पहले उन्हें नीतीश कुमार की पार्टी जदयू से भी ऑफर आया था। नीतीश कुमार ने रांची से टिकट देने का भरोसा दिया था।उन्होंने कहा कांग्रेस ने इतना समय नहीं लगाया होता तो निश्चित तौर पर कुछ निर्णय कर चुके होते।पूर्व सांसद ने कहा कि वे पार्टी में झंडा ढोने के लिए शामिल नहीं हुए हैं। इसलिए उन्होंने तत्काल पार्टी छोड़ दी है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा छोड़ने के बाद पिछले पांच वर्षों में कहीं टिकट मांगने नहीं गया। उन्होंने बताया कि समर्थकों के साथ बैठक कर आगे की रणनीति पर विचार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here