कांग्रेस नेता राहुल गांधी की उम्मीदवारी रद्द कर दी गई है. लोकसभा सचिवालय ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी केरल के वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से लोकसभा के लिए चुने गए हैं। सूरत की अदालत द्वारा कल (23 मार्च) को दो साल की सजा सुनाए जाने के बाद राहुल गांधी का संसदीय कार्यकाल रद्द कर दिया गया है।झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा श्री राहुल गाँधी जी की लोकसभा सदस्यता की डिस्क्वालीफिकेशन दर्शाता है कि कैसे राजनीतिक मतभेद अब सत्तारूढ़ केंद्र सरकार के लिए प्रतिशोध की लड़ाई हैं। आज के अमृत काल में सत्ता के हर हथकंडे का इस्तेमाल कर विपक्ष के नेता भाजपा के एकतरफा निशाने पर हैं। यह स्पष्ट है कि नए भारत में अमृत काल केवल भाजपा के नेताओं और सदस्यों पर लागू होता है। जबकि इस देश के पूरे विपक्ष और नागरिकों के लिए यह आपत काल है।इससे पहले सोरेन ने कहा था कि हालांकि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है, लेकिन वह 2019 में कांग्रेस नेता को उनकी “मोदी सरनेम” वाली टिप्पणी को लेकर दायर आपराधिक मानहानि मामले में सजा सुनाए जाने के फैसले के खिलाफ हैं।झारखण्ड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट किया ”न्यायिक व्यवस्था पर पूरा विश्वास रखते हुए भी मानहानि मामले में श्री @RahulGandhi जी को सजा के निर्णय से असहमत हूँ। गैर-भाजपा सरकारों और नेताओं को षडयंत्र का शिकार बनाया जा रहा है। यह देश के लोकतंत्र और राजनीति के लिए चिंता का विषय है।मगर जनतंत्र के आगे धनतंत्र की कोई बिसात नहीं।”



